BJP is making the atmosphere of unrest in the state: Dogra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:27 am
Location
Advertisement

प्रदेश में भाजपा बना रही है अशांति का माहौल: डोगरा

khaskhabar.com : शनिवार, 29 जुलाई 2017 12:45 PM (IST)
प्रदेश में भाजपा बना रही है अशांति का माहौल: डोगरा
ऊना। कुटलैहड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय डोगरा ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि गुडिया प्रकरण पर प्रदेश भाजपा को सीबीआई जांच पर भी भरोसा नहीं रहा है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता कभी पुतले जला रहे हैं और कभी कैंडल मार्च करके अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। डोगरा ने कहा कि गुडिया के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचनबद्ध है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में अमनचैन की बहाली के लिए हर संभव कड़े से कड़े कदम उठा रही है। लेकिन भाजपा देवभूमि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में अंशाति का माहौल बना रही है। प्रदेश सरकार ने समय रहते बड़ी संजीदगी के साथ हर जांच को अमलीजामा पहनाया, लेकिन भाजपा के लोग इस प्रकरण को राजनैतिक हलचल व आम जनमानस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement