Advertisement
हरोली में राजनीतिक मर्यादाएं तोड़ रही भाजपाः अग्निहोत्री

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बात को भलीभांति जानती है कि अपने सत्ता कालों के दौरान भाजपा ने हमेशा हरोली हलके को विकास के मामले में हाशिए पर रखा है और अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से यहां हो रहा चहुंमुखी विकास लगातार भाजपा नेताओं को चुभ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जब हरोली हलके से उसके हाथ छीने गए, इस हलके के लिए स्वीकृत विकास के प्रोजेक्ट दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में ले जाए गए, तब हरोली के भाजपा नेता कहां सोए रहे और अब प्रदेश सरकार द्वारा लगातार किए गए प्रयासों और पैरवी से हरोली को मिले विकास प्रोजेक्टों का किस अधिकार से भाजपा नेता भूमि पूजन कर रहे हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे से एक दिन पहले सांसद द्वारा सडक़ का भूमि पूजन करना भाजपा नेताओं की हताशा और घबराहट को दर्शाता है। भाजपा नेता जो नई राजनीतिक परंपराएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, वह सही नहीं है और हरोली की जनता समय आने पर एक बार फिर से भाजपा नेताओं को इसका माकूल जवाब देगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के कर कमलों से ही इस सडक़ का भूमि पूजन करवाया जाएगा, क्योंकि इस सडक़ की स्वीकृति से लेकर इसकी डीपीआर बनवाने और इसके टेंडर लगवाने तक भाजपा नेताओं का लेशमात्र भी योगदान नहीं रहा है।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


