BJP is bothered about industrialists not people : BSP Chief Mayawati on rising fuel price Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:09 am
Location
Advertisement

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बोली मायावती-कांग्रेस की राह पर है भाजपा

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 4:21 PM (IST)
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर बोली मायावती-कांग्रेस की राह पर है भाजपा
जनता सिखाएगी सबक...
मायावती ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर सकती क्योंकि इसके लिए अन्तर्राष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। बसपा केंद्र के इस जवाब पर सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र अगर चाहे तो महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने भारत की जनता को लाचार बना दिया है। खासकर गरीबों को महंगाई के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

मायावती ने कहा कि यूपीए 2 की गलत नीतियों का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा था, जनता ने उसे सत्ता से निकाल बाहर किया था। अब उसी राह पर केंद्र की मोदी सरकार भी है, जनता आने वाले चुनावों में इन्हें भी सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अपनी देशविरोधी नीतियों के चलते बीजेपी सत्ता खो देगी।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद से दूरी पर मायावती ने कहा, ‘हमारी पार्टी गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लड़ती है। उसके विरोध का तरीका भी अलग होता है। भारत बंद के दौरान कुछ राज्यों में हिंसा हुई। जिसका हमारी पार्टी समर्थन नहीं करती।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement