BJP has no option in the country - Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:22 am
Location
Advertisement

देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं -मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : शनिवार, 03 मार्च 2018 5:12 PM (IST)
देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं -मुख्यमंत्री
धौलपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने त्रिपुरा में ऐतिहासिक विजय और नागालैण्ड में भाजपा को मिले जन समर्थन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल से यह अभूतपूर्व सफलता मिली है।
सीएम राजे ने कहा कि पूर्वोतर राज्यों में भाजपा को मिला समर्थन यह साबित करता है कि देश में अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मेघालय में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में हम और मजबूती से उभरेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भी आने वाले चुनावों में हम एक बार फिर जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने त्रिपुरा और नागालैण्ड की जनता को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement