Advertisement
भाजपा 22.18 करोड़ फूड पैकेट्स और 5.04 करोड़ राशन किट का कर चुकी है वितरण

इस सेवा कार्य पर भाजपा प्रवक्ता सुदेश वर्मा कहते ने कहा, "भाजपा इस मुश्किल वक्त में लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। यही वजह है कि पार्टी को हर जगह जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो पूरे लगन के साथ जरूरतमंदों की मदद करें और मुझे यह कहने में प्रसन्नता हो रही है कि हम पार्टी अध्यक्ष के आशा के अनुरूप काम कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मार्च महीने में ही पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता को हर रोज पांच जरूरतंदों को खाने का पैकेट देने को कहा था। इसके साथ ही जरूरतमंद तक पार्टी की और से 'मोदी किट' के नाम से लोगों तक सामान पहुंचाने का भी अभियान शुरू किया था। गरीब लोगों को बांटे जा रहे इस किट में चावल, दाल, बिस्किट, तेल और साबुन जैसा जरूरी सामान रहता है। इस बावत पार्टी हाई कमान ने सभी प्रदेश इकाई को निर्देश दिया था कि इस तरह के किट बनाकर सभी जरूरत मंदों तक पहुंचाया जाये।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


