BJP government is committed to the welfare of all sections including backward classes: Yashpal Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा सरकार पिछड़ों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : यशपाल ठाकुर

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 12:18 PM (IST)
भाजपा सरकार पिछड़ों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : यशपाल ठाकुर
जींद। हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने कहा है कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़ों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ठाकुर जींद में समाज के लोगों से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं और मांगों की सुनवाई की। पिछड़ा वर्ग सर्व समाज, जींद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन ठाकुर को सौंपा। ज्ञापन में 2026 में होने वाले परिसीमन में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की मांग की गई है। ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और मांगों को पूरा कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड द्वारा समाज के उत्थान और विकास के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही 20 चिन्हित सैलून केंद्रों में छह महीने का प्रशिक्षण, स्टाइपेंड, लोन और ब्यूटी पार्लर कोर्स जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
बीसी सर्व समाज के जिला संयोजक सुरेंद्र वर्मा कोथ ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका सहित सभी क्षेत्रों में बीसी ए और बी को क्रमशः 16 और 11 प्रतिशत का पूर्ण 27 प्रतिशत आरक्षण देना शामिल है। उन्होंने यह भी मांग की कि 2026 के परिसीमन में बीसी समाज की जनसंख्या के अनुसार लोकसभा और हरियाणा विधानसभा में सीटें आरक्षित की जाएं।
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 340 को पूरी तरह से लागू करने और सभी ग्रुप ए, बी, सी और डी की नौकरियों और पदोन्नति में ओबीसी के बैकलॉग को पूरा करने की भी मांग की। ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सैन समाज, श्रमिकों, पिछड़ों, शोषित और कमजोर वर्गों सहित सभी वर्गों का कल्याण और उत्थान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से सभी वर्ग खुश हैं। - प्रेस रिलीज।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement