BJP government imposed on south Haryana development - Surjevala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:26 pm
Location
Advertisement

दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण - सुरजेवाला

khaskhabar.com : शनिवार, 24 मार्च 2018 5:15 PM (IST)
दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने लगाया ग्रहण - सुरजेवाला
नूंह । दक्षिण हरियाणा की तरक्की पर भाजपा सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। दक्षिणा हरियाणा का भविष्य कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित है। इसको लेकर कांग्रेस एक व्यापक संघर्ष करेगी। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला नगर के सैनीपुरा में जनाक्रोश रैली को संबोधित करने के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा की प्रदेश में शासन और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। विधायक और मंत्री एक दूसरे की बात नहीं सुनने की बात कहकर जनता का काम नहीं कर रहे है। जबकि सीएम साहब अफसरों पर काम नहीं करने का अक्सर टीकरा फोड़ते रहे है।


उन्होंने कहा जनता ने राहुल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मौका दिया तो दक्षिण हरियाणा को विकास में प्राथमिकता देकर यहां का अग्रणी विकास कराया जायेगा। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में हरियाणा तीन बार जला है। जिसमें अनेकों लोगों की जानें चली गईं। भाजपा ने केवल झूठ, लूट और फूट की राजनीति की है। सुरजेवाला ने कहा की दक्षिण हरियाणा में उद्योग पलायन कर रहे है।

इस अवसर पर रैली के आयोजक एंव कांग्रेस नेता सतबीर सिंह गुर्जर ,प्रदेश महिला कांग्रेस की सुमित्रा चौहान, राव अजित सिंह, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता व जिला परिषद अंजुम हुसैन, कांग्रेस नेता इब्राहिम इंजीनियर, कांग्रेस नेत्री मोहम्मदी बेगम, सुमन दहिया, संजय छोकर, भूपेंद्र सिंह फोगाट, राकेश भड़ाना, मुन्फेद बेरी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement