BJP government has done work to deceive people in 4 years: pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4 साल में जनता को छलने का काम किया है भाजपा सरकार ने : पायलट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017 5:33 PM (IST)
4 साल में जनता को छलने का काम किया है भाजपा सरकार ने : पायलट
जयपुर।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सरकार के मंत्रियों द्वारा बिना उपलब्धियोंं के उपलब्धियां गिनाये जाने के औचित्य पर सवाल खड़ा किया है। पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को चार वर्ष पूरे होने वाले हैं, परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा रिसर्जेंट राजस्थान के दौरान किये गये 3,38,000 के 470 एमओयू में से मात्र 9.56 प्रतिशत में ही निवेश हुआ है, जबकि सरकार खुद रिसर्जेंट राजस्थान के आयोजन पर करोड़ो रूपये खर्च चुकी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आयोजन करने से निवेश नहीं आता, निवेश के लिये माकूल वातावरण होना भी अनिवार्य है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की उड़ती धज्जियों के कारण प्रदेश में कोई भी निवेशक निवेश करने का इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार दावे कर रही है कि गत् चार वर्षों में विकास हुआ है लेकिन सच्चाई यह है कि गरीबों को आवास प्रदान करने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गत् चार वर्षों में 15 प्रतिशत का ही लक्ष्य हासिल हो पाया है और वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री ने जो सी.एम. जनआवास योजना लांच की थी उसमें 8 लाख आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था, परन्तु दो साल में इस योजना में 17 से 18 प्रतिशत का ही लक्ष्य हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी में जितने भी गत् कांग्रेस सरकार द्वारा प्रोजेक्ट शुरू किये गये थे उन्हें तक सरकार गति प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो काम किये जा रहे हैं उनमें भी प्रदेश में हैरीटेज संरक्षण को दरकिनार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जितने भी वादे सुराज संकल्प पत्र में किये थे उसकी तुलना में सरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर पाने में पूरी तरही से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि ना तो सरकार रिफाईनरी की शुरूआत करवा पाई और पहले से जारी बड़े प्रोजेक्टस् जैसे मैमू कोच फैक्ट्री, डीएमआईसी कोरीडोर, रतलाम-बांसवाड़ा रेल परियोजना, परवन सिंचाई बांध, ऐटा सिंगनासर माईनर आदि आज भी चार वर्षों पूर्व वाली स्थ्ािित में ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कोई भी एक ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसे लेकर सरकार दावा कर सके कि उसने गत् चार वर्षों में जनहित में कोई काम किया हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement