Advertisement
दावेदारों के घाव पर BJP ने फिर छिड़का नमक, 2 सीटें अपना दल के खाते में

इलाहबाद की सोरांव सुरक्षित विधानसभा व प्रतापपुर विधानसभा के लिये अपना दल ने प्रत्याशी घोषित किए। 257 विधानसभा प्रतापपुर से बृजेश कुमार पाण्डेय व 255 विधानसभा सोरॉव से जमुना प्रसाद सरोज अपना दल-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित हो गये। दोनो प्रत्याशी लगातार अपना दल से टिकट के लिये प्रयासरतरत थे और उम्मीद के मुताबिक दोनो विधानसभा सीट न सिर्फ गठबंधन में गई। बल्कि उन्हे टिकट भी मिला।
प्रतापपुर से मैदान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
अपना दल और भाजपा के लिये मुश्किल यह है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी यहां से टिकट मांग रहे थे। उन्हे टिकट तो नहीं मिला लेकिन वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन पत्र भी उन्होंने ले लिया है और संभवतः एक दो दिन में नामांकन भी करेंगे। भाजपा क्या अपने इस वरिष्ठ नेता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी य अभी बीच का रास्ता निकालेगी यह बड़ा सवाल बना हुआ है?
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



