Advertisement
भाजपा का गरीब, किसान व कमजोर वर्ग से कोई रिश्ता नहीं : अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स की राह पर चल रही है और लोक लुभावन घोषणाएं कर रही है। एक झूठ को सौ बार दुहराने की कला में पारंगत भाजपा नेतृत्व अब चाहे जितने जतन कर ले, कितनी भी यूपी में रैली, मंथन और विश्राम की परंपरा अपना ले, 2019 के चुनावों में जनता किसी भी तरह उनको समर्थन देने से रही। अब अच्छे दिनों का धोखा भी सबके सामने होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ ही योगी सरकार भी सिर्फ हवाई किला बनाने में मस्त है। उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है। मेधावियों को लैपटॉप वितरित करते हुए अखिलेश ने कहा कि वह मेधवियों का सम्मान देकर योगी सरकार को उनका काम याद दिला रहे हैं।
अखिलेश ने कहा, "जब हम अपनी सरकार में लैपटॉप बांट रहे थे तो भाजपा के लोग इसको झुनझुना बता रहे थे। इसके बाद अपने घोषणापत्र में इसको रखा। अब तो यह लोग मेधावियों का भी सम्मान करने से कतरा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आज मुद्दों से हट रही है। इनको तो अपना कोई भी वादा अब याद नहीं है। भाजपा वाले तो ऐसे लोग हैं जो गूगल को भी घुमा देते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब भाजपा '73 प्लस' की बात करती है। उनको अपनी गिनती सही करनी चाहिए, क्योंकि तीन तो भाजपा पहले ही हार चुकी है।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले आज खुद परिवारवाद कर रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर चाहे जो दावा करती रहे, पर यूपी की जनता ने प्रदेश से भाजपा का सफाया करने का लक्ष्य तय कर लिया है।
कार्यक्रम में सपा विधायक दल के नेता राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अहमद हसन के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


