BJP discussion on by-election results in Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:04 pm
Location
Advertisement

भाजपा ने की उपचुनाव परिणामों पर विधानसभावार चर्चा

khaskhabar.com : शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 4:14 PM (IST)
भाजपा ने की उपचुनाव परिणामों पर विधानसभावार चर्चा
अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय केडल गंज पर जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जयपुर से पहुंचे जिला संगठन प्रभारी डॉ. अखिल शुक्ला ने पदाधिकारियों से लोकसभा उपचुनाव के परिणामों के संदर्भ में विधानसभावार चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभाओं से जुडी अहम बातों से संगठन प्रभारी को अवगत कराया। संगठन प्रभारी ने पदाधिकारियों के साथ सभी बिन्दुओं पर विचार करते हुए बैठक में मंथन किया तथा आलाकमान को सभी विषयों से अवगत
कराने की बात कही।

शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया कि ये परिणाम भारतीय जनता पार्टी के आगामी विधानसभा चुनाव में 180 से अधिक विधानसभा जीत के लक्ष्य को प्रभावित नहीं कर सकते। हमको जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए विनम्र भाव से जनसेवा में जुट जाना चाहिए। भाजपा सरकार भी विकास की गति को और बढाकर जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।

जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने फरवरी माह में आयोजित होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

21 से 28 फरवरी तक विधानसभा स्तर पर नव मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम
आयोजित किए जाएंगे।

25 फरवरी को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम मण्डल स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ सुनकर सम्पन्न किया जावे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, सतीश गुप्ता, सुनीता मीणा, रामोतार चौधरी, सुरेश मेहता, जिला महामंत्री संजय सिंह नरूका, देवेन्द्र यादव, जिला मंत्री राजकुमार पांडा, अशोक पाठक, घनश्यान खेडापति, फुलवती सोमवंशी, अनुप वाल्मिकी, चंदा सैनी, रूबिया खान जिलाकोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला प्रवक्ता कृष्ण गोपाल खण्डेलवाल, सोहन लाल सुलानिया, शीला चौधरी, घासीराम गुप्ता, सुशील यादव, श्रीकिशन गुप्ता, सुभाष दायमा, हरीश यादव, अभिराम दीक्षित, इन्द्रलाल अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, आनन्द बेनीवाल, दीपक पंडित, राकेश सेठी, रवि शर्मा, धर्मेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement