BJP declared constituency incharge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी चुनाव के मद्देनज़रबीजेपी ने घोषित किए विधान सभा क्षेत्र प्रभारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 08:39 AM (IST)
यूपी चुनाव के मद्देनज़रबीजेपी ने घोषित किए विधान सभा क्षेत्र प्रभारी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विधान सभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रभारी की जिम्मेदारी जिला स्तर पर संगठन से जुड़े लोगों को सौंपी गई है जिनका दायित्व संबंधित विधान सभा क्षेत्र में चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की गतिविधियों का प्रबंधन और निगरानी करना होगा। साथ ही पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में समन्वय करना होगा केशव मौर्य के मुताबिक विधान सभा क्षेत्रों से उम्मीदवार घोषित होने पर प्रभारी उसकी चुनावी तैयारियों में सहयोग करेंगे इससे पहले भाजपा बूथ अध्यक्षों और लोकसभा पालकों की घोषणा कर चुकी है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement