Advertisement
भाजपा का पलटवार- मोदी से नफरत करते-करते राहुल गांधी अब भारत के खिलाफ ही बयान देने लगे हैं

भारत की तुलना पाकिस्तान से करने की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जहां आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत ही रही है। राहुल गांधी आतंकिस्तान ( पाकिस्तान) से भारत की तुलना कर रहे हैं।
लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात होने के बयान को लेकर भी भाजपा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने शहीदों के बलिदान का अपमान किया है और इस तरह के बयान देश के साथ गद्दारी है।
राहुल गांधी के बयानों का पुरजोर विरोध करते हुए भाटिया ने कहा कि भाजपा का विरोध करना, स्वस्थ राजनीति का हिस्सा है लेकिन देश के लिए अपशब्दों और बेबुनियाद आरोपों का भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने दावा किया कि देश के नागरिक भी देश की छवि खराब करने वाले इन बयानों का विरोध करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


