BJP claims to have strong govt in arunachal with inclusion of 32 PPA MLAs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरूणाचल: PPAविधायकों ने पाला बदला, BJP का दावा-अब हमारी सरकार

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 5:43 PM (IST)
अरूणाचल: PPAविधायकों ने पाला बदला, BJP का दावा-अब हमारी सरकार
इटानगर। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल (पीपीए) के 32 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा की अरूणाचल इकाई के अध्यक्ष तपिर गाओ ने बताया,शनिवार को पीपीए के 33 विधायक हमारे साथ शामिल हो गए हैं। अब भाजपा की मजबूत सरकार होगी। अब 60 सदस्यीय अरूणाचल विधानसभा में भाजपा सरकार का बहुमत है और खांडू मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सबसे सम्पन्न विधायक तकम परियो सहित पीपीए के शेष विधायकों के बारे में पूछे जाने पर गाओ ने कहा, यह फैसला उन्हें करना है कि उन्हें क्या करना है। गाओ ने कहा,सरकार बनाने का अलग से दावा नहीं किया जाएगा क्योंकि भाजपा की सरकार स्वत:ही बन गई है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement