BJP candidate Ramcharan Bohra filed nomination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने नामांकन दाखिल किया

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 1:33 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने नामांकन दाखिल किया
जयपुर । जयपुर शहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बोहरा ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह यादव के समक्ष पेश किया। इससे पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा भी हुई। इस सभा को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद रैली के रूप में भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आपको बता दे कि रामचरण बोहरा का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल से है। खंडेलवाल अपना नामांकन दाखिल कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement