BJP candidate Sunbur shulai threatened suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:53 pm
Location
Advertisement

भाजपा प्रत्याशी सनबोर शुलई ने दी आत्महत्या की धमकी,यहां जानें क्यों

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 11:44 AM (IST)
भाजपा प्रत्याशी सनबोर शुलई ने दी आत्महत्या की धमकी,यहां जानें क्यों
शिलांग। मेघालय की शिलॉन्ग सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। भाजपा प्रत्याशी सनबोर शुलई ने कहा कि वह मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता (संशोधन) विधेयक लागू होने पर स्वयं ही हत्या कर लेंगे।


मेघालय विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सनबोर शुलई ने वोट डालने के बाद कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक को तब तक लागू नहीं किया होगा जब तक कि सनबोर शुलई जीवित है। अगर ऐसा किया गया तो मैं खुद को मार दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बिल को मेघालय और उत्तर पूर्व में लागू हाेने पर आत्महत्या कर लूंगा। यदि भारत के किसी अन्य हिस्से में यह विधेयक लागू होता है तो मुझे कोई
आपत्ति नहीं है।

भाजपा इस कानून को देशभर में लागू करने का वादा किया है। वहीं पूर्वोत्तर में यह कानून मुश्किल का सबब बन सकता है।

आपको बताते जाए कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने केंद्र की सत्ता में लौटने पर नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लागू करने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement