BJP cancels parliamentary meeting following madanlal Saini death-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:32 pm
Location
Advertisement

मदनलाल सैनी के निधन के बाद भाजपा की संसदीय दल की बैठक रद्द

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 2:31 PM (IST)
मदनलाल सैनी के निधन के बाद भाजपा की संसदीय दल की बैठक रद्द
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रस्तावित अपनी संसदीय दल की बैठक राज्य सभा सांसद और पार्टी के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद रद्द कर दी गई है। एक भाजपा नेता ने यह जानकारी दी। नाम गोपनीय रखने का अनुरोध करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक मंगलवार सुबह 9.30 होने वाली थी। लोकसभा चुनावों के बाद यह भाजपा के सभी सांसदों की पहली बैठक होती। फेफड़ों में संक्रमण के बाद पिछले सप्ताह नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए सैनी का सोमवार को निधन हो गया था। वे 75 वर्ष के थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement