Advertisement
भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान बनाम सबका साथ पाने की कवायद

आमतौर राजनीतिक दलों में बुजुर्ग और वरिष्ठ कार्यकतार्ओं से नई पीढ़ी का संपर्क और संवाद कम हो जाता है मगर इस अभियान में इस वर्ग के कार्यकतार्ओं को सम्मान देने में भी हिचक नहीं दिखाई जा रही है। यही कारण है कि कई स्थानों पर भावुक करने वाले ²श्य भी सामने आते है।
उज्जैन के खाचरौद में गुरुवार को भावविभोर कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 81 वर्षीय बुजुर्ग कार्यकर्ता पूरनदास बैरागी से मिले। बैरागी भावविभोर हो गए और वे अपनी भावना जाहिर करने से नहीं चूके। उन्होंने अपने जीवन काल में पार्टी केा दिए गए समय का जिक्र करते हुए कहा, "मैं जब पार्टी के काम से जाता था, लोगों से मिलता था, तो वो मुझसे पूछते थे कि तुम्हें तनखा मिलती है क्या? मैं कहता था, तनखा नहीं मिलती, पर ये सारी मेहनत मेरे खाते में लिखाती जा रही है। इतने सालों में जो मेरे खाते में आया था, आज वो सब कुछ मुझे एक ही बार में मिल गया।"
इसी तरह का नजारा तब देखने केा मिला जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी दातारसिंह पवार का सम्मान किया। बैरागी और दातार सिंह पवार दोनों ही वर्षो तक पार्टी के लिए काम किया। वे बताते है कि उन्हें दूसरे दलों और नेताओं ने अपने साथ काम करने का दबाव भी बनाया, लेकिन वे डिगे नहीं और परिवार भाव से बीजेपी का काम करते रहे।
इतना ही नहीं जब भाजपा के नेता अपने प्रवास के दौरान जनजातीय वर्ग अथवा अनुसूचित जाति के वर्ग के परिवार से लेकर अपने छोटे कार्यकर्ता के घर पर जाकर भोजन अथवा अल्पाहार कर रहे हैं। यह अपनेपन का भाव जगाने की कोशिश है।
मध्य प्रदेश की सियासत पर गौर करें तो एक बात साफ होती है कि भाजपा को अनुसूचित जाति और जनजातीय वर्ग का साथ कम मिला हैं। यह कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता रहा है। अब भाजपा ने इस वर्ग केा साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, इस बूथ विस्तारक अभियान में इस वर्ग केा अपने से जोड़ने पर खास जोर दिया जा रहा है।
इसके साथ ही पार्टी अपने जमीनी नेताओं को दूसरे दलों से अलग पहचान दिलाने की कोशिश में है। यही कारण है कि पार्टी सम्मान, पहचान के साथ दायित्व का बोध कराने संपदा स्मार्ट कार्ड देने जा रही है।
भाजपा के एक नेता का कहना है कि "पार्टी जिन उददेश्यों केा लेकर चल रही है उसकी सफलता तभी है जब सबका साथ हो, विष्वास और विकास के बाद ही तो साथ की बात आती है। पार्टी उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


