Advertisement
पंजाब को लेकर भाजपा का बड़ा प्लान- सुनील जाखड़ के आने से मिलेगी मदद

सुनील जाखड़ का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हे ईमानदार छवि वाला राष्ट्रवादी नेता बताते हुए यह दावा किया कि उनके अनुभव का फायदा उठाकर भाजपा, पार्टी और पंजाब दोनों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगी।
भाजपा का यह मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा सिख समाज के लिए उठाए गए कई कदमों , फैसलों और लगातार संवाद की वजह से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता सिख समाज में तेजी से बढ़ रही है। लेकिन निचले स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रभावी नेताओं की जरूरत है। इसलिए पार्टी सिख और हिंदू, दोनों ही समाज के लोकप्रिय चेहरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास लगातार कर रही है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में सुनील जाखड़ को महत्वपूर्ण पद या भूमिका दे सकती है, ताकि राज्य में एक अच्छा राजनीतिक संदेश दिया जा सके।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि, भाजपा हमेशा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। जाखड़ एक किसान परिवार से आते हैं और यह किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री की नीतियों का समर्थन करते रहे है।जाखड़ की एक समृद्ध राजनीतिक विरासत है। भाजपा ने पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करने के लिए उनका स्वागत किया।
इसके साथ ही चुग ने राज्य के अन्य नेताओं को भी भाजपा में आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि भाजपा के दरवाजे उन राजनीतिक नेताओं के लिए खुले है जो राष्ट्रीय अखंडता और पंजाब के विकास के लिए काम करने के लिए तैयार हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


