BJP asks shivsena, when taking divorce Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:18 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने शिवसेना से पूछा,तलाक कब लोगे!

khaskhabar.com:
भाजपा ने शिवसेना से पूछा,तलाक कब लोगे!
भाजपा के प्रकाशन के इस लेख में कहा गया है कि अगर वे निजाम से इतने पीडित महसूस करते हैं तो बाहर क्यों नहीं निकल जाते, परंतु वे साहस नहीं दिखाते। राउत ने हाल ही में कहा था कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकारें निजाम की सरकार से भी बदतर हैं। भंडारी ने कहा कि वे हमारे साथ बैठते हैं, हमारे साथ खाते हैं और फिर हम पर हमले भी करते हैं... बेहतर होगा कि निजाम के पिता से तलाक ले लिया जाए। इसलिए श्रीमान राउत आप तलाक कब ले रहे हैं! अपने लेख का बचाव करते हुए भंडारी ने कहा कि पहले हम ऎसी चीजों को नजरअंदाज कर दिया करते थे लेकिन अब उन्होंने विनम्रता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। हमारे हालिया राज्य सम्मेलन में इस पर चर्चा हुई थी। अब हम उनको सीधे तौर पर बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें ठीक नहीं लगता तो वे अपना खुद का रास्ता तलाश लें।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement