मुंबई। शिवसेना और भाजपा के बीच वाकयुद्ध उस वक्त और तेज हो गया जब भाजपा
के एक प्रकाशन में प्रकाशित अपने लेख में एक भाजपा नेता ने उद्धव ठाकरे की
पार्टी को तलाक लेने की चुनौती दे दी।
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रकाशन मनोगत में पार्टी के महाराष्ट्र
प्रवक्ता माधव भंडारी ने "आप तलाक कब ले रहे हैं, श्रीमान राउत!" नामक
शीर्षक से एक लेख लिखा है।