BJP activists burned an effigy of the State President in Chail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:33 am
Location
Advertisement

चायल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

khaskhabar.com : सोमवार, 23 जनवरी 2017 9:30 PM (IST)
चायल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश अध्यक्ष का पुतला
कौशाम्बी। जनपद की सबसे हॉट सीट के कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का पुतला फूंका, साथ ही उनके खिलाफ नारे भी लगाए।
बता दें कि चायल व सिराथू विधानसभा सीट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से खुद का जिला नहीं संभल रहा है। टिकट वितरण के बाद राजनैतिक कर्मभूमि में उनका विरोध शुरू हो गया है। उनके पैतृक नगर वाली सीट सिराथू और हॉट सीट चायल के कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से टिकट बांटने का आरोप लगा रहे हैं।
सोमवार को चायल के भाजपाइयों ने कटरा चौराहे व चरवा चौराहे पर केशव प्रसाद मौर्या का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर भाजपा विरोधी नारे लगाए गए। आक्रोशितों कार्यकर्ताओ ने ये भी कहा कि अध्यक्ष ने रुपया लेकर टिकट दिया है। अब बड़ी बात ये की जब गृह जनपद में ये हाल है तो मिशन 265+ का क्या हश्र होगा। गौरतलब है कि कार्यकर्त्ता केशव मौर्या और बीजेपी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement