bjp activists beat swami agnivesh fiercely-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:48 am
Location
Advertisement

झारखंड : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को पीटा, फाडे कपड़े

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 जुलाई 2018 4:22 PM (IST)
झारखंड : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को पीटा, फाडे कपड़े
रांची। अक्सर विवादित सुर्खियों में रहने वाले स्वामी अग्निवेश की झारखंड के पाकुड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पिटाई कर दी। पहाडिय़ा महा सम्मेलन में भाग लेने आए स्वामी अग्निवेश के साथ पाकुड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थी परिषद ने मारपीट की। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे थे और अग्निवेश गो बैक के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने 20 हमलावरों को हिरासत में लिया है।

विरोध प्रदर्शन और काला झंडा दिखाने से शुरू हुआ मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक ही नहीं, बल्कि लात-जूतों तक पहुंच गया। स्वामी अग्निवेश को धकेल कर नीचे गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए गए, पगड़ी खोल दी गई। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के खिलाफ नारे लगाए- जय श्री राम, अग्निवेश भारत छोड़ो, अग्निवेश पाकुड़ में नहीं रहना होगा।

दरअसल स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पहाडिय़ा समुदाय की एक सभा को संबोधित करने वाले थे। यह सभा अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति दामिन दिवस के 195वें वर्षगांठ पर आयोजित की गयी थी। इस सभा के पहले उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। इसमें उनके दिए बयानों से नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement