Advertisement
रामनगर के सबुनी में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दूबे रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय और वरिष्ठ नेता पंकज झुंझुनवाला ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370, तीन तलाक और अयोध्या मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को एक नई दिशा दी है। साथ ही, बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।
नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही ‘विश्व गुरु’ बनने की दिशा में अग्रसर है।
इस अवसर पर राजेश राम, अजेया राय, जनक साह, प्रमोद साह, सुरेश गुप्ता, शिब्बू पांडेय, अभिषेक राय, बिट्टू सिंह, चमन सिंह नेपाली, छोटेलाल साह, कन्हैया केशरी, दीपक द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। आयोजन में भारी उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


