Bithoor meeting : RSS to increase his activity in J&K-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा RSS

khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 2:55 PM (IST)
J&K में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा RSS
कानपुर। जम्मू एवं कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर और कश्मीर में आतंक के ‘पोस्टर ब्वाय’ बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद से बिगड़े हालात को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का शीर्ष नेतृत्व भी काफी गम्भीर है। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो कानपुर के बिठूर में हुई संघ की चिंतन बैठक में जम्मू एवं कश्मीर में संघ की इकाइयों को और ज्यादा सक्रिय करने पर सहमति बनी। कानपुर के बिठूर में स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन हो गया। इस बैठक में संघ के सर संघचालक मोहन भागवत सहित सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। वर्ष 2017 में उप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी खाका तैयार किया गया।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement