bisalpur Colony ravaged by apathy of pwd in tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सार्वजनिक निर्माण विभाग की उदासीनता से उजड़ रही टोडा की बीसलपुर कॉलोनी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 10:07 AM (IST)
सार्वजनिक निर्माण विभाग की उदासीनता से उजड़ रही टोडा की बीसलपुर कॉलोनी
टोंक। बीसलपुर बांध के निर्माण के समय बांध परियोजना की ओर से कस्बे के सूरजपुरा फिल्टर प्लांट रोड पर वर्षों पूर्व बनाई गई बीसलपुर कॉलोनी प्रशासनिक अदूरदर्शिता के चलते उजाड़ हो रही है। पिछले कई वर्षों तक विभिन्न सरकारी विभागों के अधीन रहने के बाद कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मंत्री भरतसिंह के प्रयासों से इसे सार्वजनिक निर्माण विभाग को सौंपा गया था। इसके बावजूद इसके विकास और सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। इससे कई बीघा भूमि में स्थित यह कॉलोनी रोजाना उजड़ रही है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण बीसलपुर कॉलोनी के गोदामों में रखा लाखों रुपए का लोहे का स्क्रेप समेत अन्य सामान और कई सालो की मेहनत से लगाए गए विशाल वृक्ष रोजाना असामाजिक तत्वों की भेंट चढ़ रहे हंै। तथा दीवार पर लगाई गए एल्यूमिनीयम वायर व एंगल्स चोरों की भेंट चढ़ गई है। गौरतलब है कि बीसलपुर बांध के निर्माण के बाद काफी वर्षों तक सिंचाई विभाग ने इस कॉलोनी को अपने अधीन रखकर उसका उपयोग किया था। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना के सूरजपुरा फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के समय एल एण्ड टी कम्पनी ने भी इस कॉलोनी का जमकर उपयोग किया लेकिन, किसी सरकारी विभाग अथवा एजेंसी ने इसके रखरखाव और सार संभाल पर ध्यान नही दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement