Billions of rupees could not develop tribe: Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरबों रुपए से भी नहीं हो पाया जनजाति का विकास: मीणा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 09:14 AM (IST)
अरबों रुपए से भी नहीं हो पाया जनजाति का विकास: मीणा
पाली। राज्य अनुसूचित जनजाति विकास आयोग के उपाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने कहा कि आजादी के बाद केवल चौबीस करोड़ रुपए खर्च होने पर पूरे भारत का निर्माण हो गया था लेकिन, इसके बाद अरबों रुपए खर्च करके भी जनजाति का विकास नहीं किया जा सका। वे पाली में पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए बात कर रहे थे। वे पाली में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इससे पहले अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग होता था लेकिन, वर्तमान सरकार ने जनजाति आयोग अलग से बनाया है। जिसका लाभ अब जनजाति को मिलेगा। जनजाति अभी भी समाज की मुख्यधारा से पिछड़ी हुई है। आयोग का प्रयास रहेगा कि समूह को शिविरों के माध्यम से जाग्रत कर उनका विकास किया जाएगा। उन्होंने जनजाति प्रकरणों में झूठे मामलों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए ताकि, दुरुपयोग नहीं हो। उन्होंने बताया कि आदिवासियों में मौताणा प्रथा को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए आयोग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement