Advertisement
भारत-मंगोलिया की रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता, सैन्य टुकड़ी भी मौजूद

'खान क्वेस्ट 2025' का आयोजन 14 जून से 28 जून तक किया जाएगा। यह अभ्यास विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच समन्वय, साझेदारी और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच आतंकवाद के खिलाफ किया जा रहा एक महत्वपूर्ण संयुक्त युद्धाभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2025’ शुक्रवार को पूरा हो गया।
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह इस मौके पर मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में मौजूद रहे। उन्होंने भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के समापन समारोह की अध्यक्षता की। वह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ मंगोलिया के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ ब्रिगेडियर जनरल बाटार बालजिद, मंगोलिया में भारत के राजदूत अतुल एम. गोत्सुरवे तथा डायरेक्टर जनरल, ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
रक्षा सचिव ने भारतीय और मंगोलियाई सैनिकों की पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने इस अभ्यास को बढ़ते रक्षा सहयोग तथा क्षेत्रीय शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


