Bike riders and Smack the hashish seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार से चरस व स्मैक बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2017 1:31 PM (IST)
बाइक सवार से चरस व स्मैक बरामद
ऊना(ममता भनोट)। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में गगरेट पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब गगरेट पुलिस की टीम ने गांव नंगल-जरियाला में चैकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को 4.24 ग्राम स्मैक और 9.63 ग्राम चरस के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गगरेट पुलिस ने गांव नंगल जरियाला में नाका लगाया हुआ था इसी दौरान बाइक पर आ रहे एक युवक की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान युवक से नशे की खेप बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर कुमार उर्फ गौरव वासी रकड़ी हार तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[@ तैमूर ने 1399 में कांगडा को कब्जाकर दोनों हाथों से लूटा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement