Advertisement
बीकानेर में 22 जून को होगा सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन
बीकानेर। कौमी सद्भाव (कमेटी) संस्था राजस्थान के तत्वावधान में सर्वधर्म सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 22 जून को बीकानेर संभाग मुख्यालय के सार्दुल क्लब मैदान में होगा। इसमें सभी जाति-धर्मों के लगभग 300 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष हाजी सुभान उस्मानी ने बताया कि शादी करने वाले जोड़े को उपहार स्वरूप 540 वर्ग फुट का एक प्लॉट, 15 हजार रुपए की एफ.डी., फ्रिज, कूलर, अलमारी, ज्यूसर, सिलाई मशीन, छोटा बक्सा, प्रेस, दीवार घड़ी, गैस सिलेण्डर मय चूल्हा छोटा, प्लास्टिक सैट बाथरूम, बैड, बैडशीट, गद्दा, कम्बल, 2 तकिये, सेंटर टेबल, चौकी, दो कुर्सी, 31 बर्तन, शादी का जोड़ा व हाथ घड़ी दूल्हा व दूल्हन की, सात सोने-चांदी की चीजें समेत 150 मेहमानों के प्रति जोड़ा के हिसाब से खाने की माकूल व्यवस्था रहेगी। उस्मानी ने बताया कि उन्हीं की रीति-रिवाजों से धर्म-गुरुओं के द्वारा निकाह व फेरे करवाए जाएंगे। संयोजक युसूफ खान ने बताया कि संस्था द्वारा अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर में पहले इसी प्रकार के सम्मेलन किए जा चुके हैं। संस्था का यह भाईचारे का पैगाम देने का व सभी समाजों में भाईचारा पैदा करने का संदेश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बीकानेर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement