bikaner news : honored of women on the World Women Day in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:10 am
Location
Advertisement

PHOTO : विश्व महिला दिवस पर होगा इन नवदुर्गाओं का सम्मान

khaskhabar.com : बुधवार, 07 मार्च 2018 11:00 PM (IST)
PHOTO : विश्व महिला दिवस पर होगा इन नवदुर्गाओं का सम्मान
बीकानेर। सामाजिक योगदान के लिए समर्पित भाव रखने वाली महिलाओं का सम्मान विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को जनजीवन कल्याण सेवा समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एनडी रंगा ने बताया कि सम्मान समारोह जस्सूसर गेट के बाहर, सीताराम गेट के सामने पीएसडी भवन में शाम 4 बजे होगा।

महासचिव डॉ. एमएल व्यास ने बताया कि शिक्षाविद डॉ. बी.डी.कल्ला, वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास, संगीत भारती के निदेशक डॉ. मुरारी शर्मा कार्यक्रम में अतिथि होंगे। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक अवदान देने वाली नव दुर्गाओं का सम्मान किया जाएगा। इनमें साहित्यिक क्षेत्र में अवदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार आनन्दकौर व्यास, डॉ. मेघना शर्मा, कु. मीनाक्षी स्वर्णकार को, शिक्षा सेवा में अवदान के लिए संतोष कच्छावा, सुमन ओझा को, समाजसेवा में अरुणा भार्गव को, संगीत शिक्षण में अवदान के लिए डॉ. कल्पना शर्मा को, विधि क्षेत्र में अवदान के लिए एडवोकेट सुमन कंवर को और संचालन क्षेत्र में अवदान के लिए अनुश्री जोशी को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधा आचार्य करेंगी।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/9
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement