bikaner news : honor of Ayurveda doctor Preeti Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:14 am
Location
Advertisement

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता का सम्मान

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 जनवरी 2018 2:42 PM (IST)
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता का सम्मान
बीकानेर। जनजीवन कल्याण सेवा समिति की ओर से समाजसेवी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता का सम्मान किया गया। सुदर्शना नगर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉ. गुप्ता का माल्यार्पण कर सम्मान-पत्र, साहित्य भेंट कर सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष एन.डी. रंगा ने कहा कि डॉ. गुप्ता ने नगर में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को जन-जन तक लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया है। समिति के सचिव डॉ. एम.एल. व्यास ने कहा कि डॉ. गुप्ता आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में निशुल्क सेवाएं देकर गरीबों, बेसहारा रोगियों को सहायता में अग्रणी रहती हैं। इस मौके पर लेखक अशफाक कादरी, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, संरक्षक शिवशंकर शर्मा, सरोज ओझा जोशी, नागेश्वर जोशी ने भी विचार रखे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केशमणि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement