bikaner news : Chief Minister Vasundhara Raje inaugurated Sri Karni Mata Panorama in Deshnok of Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:49 pm
Location
Advertisement

गौरवमयी इतिहास से साक्षात्कार कराएंगे पेनोरमा : CM

khaskhabar.com : शनिवार, 28 जुलाई 2018 4:22 PM (IST)
गौरवमयी इतिहास से साक्षात्कार कराएंगे पेनोरमा : CM
बीकानेर/जयपुर। हमारी युवा पीढ़ी प्रदेश के गौरवमयी इतिहास को जानने के साथ ही हमारे महापुरुषों एवं लोक देवताओं के आदर्शों को आत्मसात कर सके, इसी भावना के साथ सरकार इन महापुरूषों के पेनोरमा तैयार करवा रही है। यह बात मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को बीकानेर के देशनोक में श्रीकरणी माता पेनोरमा के लोकार्पण समारोह तथा कतरियासर में श्री जसनाथ मंदिर व माता काल्लदे मंदिर के दर्शन के बाद समारोह में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करणी माता ने गोरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया। उन्होंने जंगल, गोचर और ओरण भूमि को बचाने के लिए सामाजिक चेतना भी जाग्रत की। पर्यावरण संरक्षण के इन सिद्धांतों का अनुसरण करने से हम समय पर बरसात नहीं होने जैसी प्राकृतिक समस्याओं से बच सकते हैं।

कतरियासर में बनेगा श्री जसनाथ महाराज का पेनोरमा
मुख्यमंत्री ने बीकानेर के कतरियासर में श्री जसनाथ मंदिर तथा श्री काल्लदे माता मंदिर के दर्शन भी किए। यहां उन्होंने कहा कि गुरु जसनाथ महाराज की तपोभूमि कतरियासर में श्री जसनाथ पेनोरमा की डीपीआर बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकार वरिष्ठ नागरिकों की हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा का सपना पूरा कर रही है। सरकार सभी 36 कौमों को साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। दोनों मंदिरों के पुजारियों ने राजे को पूजा-अर्चना कराई।

साधु-संतों का आशीर्वाद लिया



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement