Bikaner City Foundation Day: Main function on Thursday. Eighteen personalities will be honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर नगर स्थापना दिवस: मुख्य समारोह गुरुवार को. अठारह विभूतियों का होगा सम्मान

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2024 8:59 PM (IST)
बीकानेर नगर स्थापना दिवस: मुख्य समारोह गुरुवार को. अठारह विभूतियों का होगा सम्मान
बीकानेर। जिला प्रशासन द्वारा राव बीकाजी संस्थान, नगर विकास न्यास, नगर निगम, देवस्थान विभाग व महाराजा रायसिंह ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर के 537वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार प्रातः 7:30 बजे राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा स्थल पर प्रतिमा की पूजा, मंगलाचरण के साथ अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह में आईएएस परीक्षा में चयनित खुशहाली सोलंकी को श्री करणी माता अवार्ड, गायक श्री राजा हसन को राव बीकाजी अवार्ड, शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर किशोर सर को बीकाणा अवार्ड, पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य को महाराजा राय सिंह अवार्ड, वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक जोशी को अज़ीज़ आज़ाद स्मृति अवार्ड, वरिष्ठ संगीतज्ञ ज्ञानेश्वर सोनी को महाराजा अनूप सिंह अवार्ड, शतरंज खेल प्रशिक्षक हर्षवर्धन हर्ष को महाराजा करणी सिंह अवार्ड दिया जाएगा। इसी तरह हिंदी, उर्दू व राजस्थानी के साहित्यकार श्री गुलाम मोहियुद्दीन माहिर को प.विद्याधर शास्त्री अवार्ड, संजय आचार्य ‘वरूण‘ को जनकवि बुलाकीदास बावरा अवार्ड, डाॅ. सीमा भाटी को राजमाता सुशीला कुमारी स्मृति अवार्ड, निर्मल कुमार शर्मा का राव बीदा जी अवार्ड, मनीष कुमार जोशी को बीकाणा अवार्ड, संस्कृतिकर्मी ज्योति स्वामी को देश दीवान राव दुले सिंह बीदावत अवार्ड, साफा विशेषज्ञ कृष्ण चन्द्र पुरोहित को बीकाणा अवार्ड, पतंगबाज ओम सिंह को राव बेलोजी पड़िहार अवार्ड मिलेगा।
इनके साथ ही आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ. सुधांशु व्यास को पीर गोविन्द दास अवार्ड व अन्तर्राष्ट्रीय बीयर्ड अवार्डी चन्द्र प्रकाश व्यास को अमर कीर्ति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। खुदाई खिदमतगार कमेटी को संस्थागत सम्मान महाराजा गंगा सिंह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। देवस्थान विभाग द्वारा करणी माता मंदिर देशनोक तथा लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement