bijnor tank blast petrochemical factory 6 people died in uttar pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:23 pm
Location
Advertisement

UP : बिजनौर में पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में आग, 6 लोगों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 12 सितम्बर 2018 10:51 AM (IST)
UP : बिजनौर में पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में आग, 6 लोगों की मौत
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार को मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में सुबह मिथेन गैस का टैंक फट गया जिससे आग लग गई। इस दाहसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी। फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिलने के बाद वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का काम कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अब तक इस हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 8 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं, 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, आज सुबह थाना कोतवाली शहर के नगीना रोड पर स्थित फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस बल को तैनात किया गया है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement