Advertisement
बिहार : आसरा होम में फिर हुआ विवाद, 2 लड़कियां हुई गायब

रिपोट् के मुताबिक, आसरा शेल्टर होम में कुल 70 लड़कियां रहती हैं, जिनमें में से दो लड़कियां बुधवार की रात को तीसरे महले के किचन से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे समाज कल्याण विभाग के पादधिकारी दिलीप कुमार कामत और राजीव नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दिलीप कुमार ने बड़ी लापरवाही की बात कही है। साथ ही, यह भी बताया कि होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। इसकी जानकारी पटना के जिलाधीकारी और एसएसपी को भी दी गई है।
मूक और बधिर हैं भागने वाली दोनों लड़कियां...
इस एनजीओ से भागने वाली दोनों मूक-बधिर लड़कियां, जिसमें से एक मीरी कुमारी की उम्र 30 वर्ष, जबकि दूसरी अनीता कुमारी की उम्र 35 वर्ष है। दोनों ही बुधवार देर रात यहां से फरार हो गई। आसरा होम की अधीक्षक डेजी और गार्ड को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तक नहीं थी। लेकिन जब नौकरानी ने लड़कियों की गिनती शुरू की तो पता चला की दो लड़कियां गायब हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


