Bihar: Two bullets shot dead, 1 killed after ransacking protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने 2 को मारी गोली, 1 की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जनवरी 2019 2:32 PM (IST)
बिहार : लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने 2 को मारी गोली, 1 की मौत
हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को तडक़े अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हाजीपुर के युसूफपुर मुहल्ला निवासी प्रोफेसर अनिल कुमार अपने चचेरे भाई अंगद कुमार के साथ रिक्शा से हाजीपुर स्टेशन आ रहे थे। इसी दौरान मड़ई चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उनसे लैपटॉप और अन्य सामान लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और फरार हो गए। गोली लगने से घटनास्थल पर ही सहरसा के सौरबाजार निवासी अंगद की मौत हो गई जबकि प्रोफेसर अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल एक स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement