Bihar shelter home rapes: Former minister Manju Verma surrenders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:10 am
Location
Advertisement

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 नवम्बर 2018 12:55 PM (IST)
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर
बेगुसराय। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में फरार चल रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने मंगलवार को बेगुसराल के मंझौल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई मुजफ्फरपुर आश्रय स्कैंडल की जांच में जुटी है। उधर बिहार पुलिस ने हथियार कानून के तहत रविवार को मंजू वर्मा की संपत्तियां कुर्क की। आपको बता दें कि पति चंद्रशेखर वर्मा के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ करीब संबंध की खबरें सामने आने के बाद वर्मा अगस्त में समाज कल्याण मंत्री पद से हट गयी थीं। इस आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया था।

गौर हो कि पति चंद्रशेखर वर्मा के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ करीब संबंध की खबरें सामने आने के बाद वर्मा अगस्त में समाज कल्याण मंत्री पद से हट गयी थीं। इस आश्रय गृह में 30 से अधिक लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया था।

कुछ दिनों के बाद सीबीआई ने अर्जुनटोला में वर्मा के ससुराल के अलावा पटना में उनके निवास पर छापा मारा था जहां से हथियारों का जखीरा मिला था। तब उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। वह इससे पहले अग्रिम जमानत के लिए बेगुसराय की एक कोर्ट पहुंची थीं लेकिन उनकी अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। पटना हाई कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। उनके पति ने 29 अक्टूबर को बेगुसराय की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। कोर्ट ने पूर्व मंत्री को नहीं गिरफ्तार कर पाने पर 12 नवंबर को बिहार पुलिस की खिंचाई की थी और डीजीपी को 27 नवंबर तक उनके गिरफ्तार नहीं होने पर पेश होने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement