Advertisement
बिहार : तीन करोड़ के 'रथ' से होगी मुकेश सहनी की 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा'

बस में ही बेडरूम और लग्जीरियस बाथरूम भी बनाया गया है। मनोरंजन के लिए टीवी की भी व्यवस्था की गई है। बस के अपर फ्लोर में भगवान कृष्ण की पेंटिंग्स भी लाइट के साथ लगाई गई है। बस के बाहर मुकेश सहनी की तस्वीर के साथ ही एक टैगलाइन लिखा गया है कि "बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में निषादों ने ललकारा है, आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं।"
इसके साथ ही बेहतरीन फ्रेम में शहीद जुब्बा सहनी और फूलन देवी की तस्वीर भी बाहर लगाई गई है। बस के इंटीरियर में दो रंगों का उपयोग किया गया है। अंदर के हिस्से को गोल्डन और लाल रंग से सजाया गया है। बस के प्रवेश द्वार में सीढ़ियों को भी काफी चमकदार बनाया गया है। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि मुंबई के कारीगरों ने लगभग दो महीने की मेहनत के बाद मर्सिडीज बेंज बस को कस्टमाइज कर मुकेश सहनी के लिए विशेष तौर पर तैयार किया है।
उल्लेखनीय है कि सहनी की पार्टी फिलहाल किसी गठबंधन में शामिल नहीं है। उन्होंने दोनों गठबंधनों से दूरी बना रखी है। वैसे, माना जा रहा है कि एनडीए की बैठक में वीआईपी को आमंत्रित नहीं किए जाने से सहनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है और इस यात्रा पर निकले हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


