Bihar: Horse celebrates birthday, owner cuts 50-pound cake, gives party Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:23 pm
Location
Advertisement

बिहार : घोड़े का मना जन्मदिन, मालिक ने 50 पाउंड का काटा केक, दी पार्टी, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 मार्च 2021 1:10 PM (IST)
बिहार : घोड़े का मना जन्मदिन, मालिक ने 50 पाउंड का काटा केक, दी पार्टी, देखें तस्वीरें
घोड़े के मालिक गोलू यादव ने बताया कि चेतक हमारे घर का सदस्य है न कि कोई जानवर। हम परिवार के लोग हर साल मिलकर उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। वे कहते हैं कि एक साल पहले चेतक का पहल जन्मदिन भी धूमघाम से मनाया गया था।

प्हले चेतक के सामने केक रखा गया है। केक पर घोड़े की तस्वीर तो थी ही उसका नाम भी था। इसके बाद घोड़े के मालिक गोलू द्वारा काटा गया। केक काटने के बाद आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। इस समारोह में बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठे हुए।

गोलू कहते हैं कि मैंने आज तक अपना जन्मदिन मनाया नहीं है, लेकिन चेतक का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष मनाता हूं। उन्होंने कहा कि वे इस चेतक को छह महीने के छोटे उम्र में अपने घर ले आए थे और उसके बाद इसे दूध पिला कर पाला है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement