Bihar: hardcore criminal Bablu shot dead in court premise-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार: कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 5:31 PM (IST)
बिहार: कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत
बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू दूबे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। मृतक पर हत्या, रंगदारी सहित 50 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, बबलू दूबे को कोर्ट में पेशी के लिए बेतिया जेल से लाया गया था। यहां हथियारबंद अपराधियों ने बबलू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में उसे पांच गोलियां लग गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो से चार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement