Bihar government will run itself Shelter Home, selection of 50 NGOs canceled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:57 pm
Location
Advertisement

बिहार सरकार खुद चलाएगी शेल्टर होम, 50 एनजीओ का चयन रद्द

khaskhabar.com : बुधवार, 22 अगस्त 2018 6:23 PM (IST)
बिहार सरकार खुद चलाएगी शेल्टर होम, 50 एनजीओ का चयन रद्द
पटना। बिहार सरकार ने प्रदेश भर में चल रहे आश्रमय गृहों को स्वयं चलाने का निर्णय किया है। उन्होंने यह निर्णय मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम में घटी घटना के बाद यह निर्णय लिया है। नीतिश सरकार ने रा’यभर में आश्रय गृह चलाने के लिए 50 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के चयन को निरस्त कर दिया है। प्रदेश सरकार ने शेल्टर होम संचालन की जिम्मेदारी स्वयं संभालने का निर्णय लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग अगले तीन महीनों में आश्रय स्थलों का प्रबंधन अपने हाथों में ले लेगा। तब तक एनजीओ अपना काम करते रहेंगे। आपको बताते जाए कि बिहार सरकार के दो बड़े नेताओं के नाम मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले से जुड़े होने के बाद राजनीति ’यादा गरमा गई थी। बताया जा रहा है कि इस केस में 30 से अधिक किशोरियों से रेप और दो की मौत होने की बात सामने आई है। विपक्ष के चौतरफा हमला होने के बाद समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ गया था। इस मामले में सीबीआई जांच की निगरानी खुद पटना उ‘च न्यायालय कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement