Advertisement
बिहार : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

पटना उच्च न्यायालय द्वारा दो दिन पहले ही घर से एके 47 मिलने के मामले में (2015 का मामला) अनंत सिंह को बरी कर दिया गया था। जिसके बाद अनंत सिंह का जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद से ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कभी भी अनंत सिंह की रिहाई हो सकती है।
हालांकि इसी मामले में निचली अदालत द्वारा अनंत सिंह 10 साल की सजा भी सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में कैद थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी। लोकसभा चुनाव से पूर्व हालांकि कुछ दिन के पैरोल पर जेल से बाहर निकले थे। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह समर्थकों के साथ अपने गांव लदमा के लिए रवाना हो गए। अनंत सिंह की रिहाई के बाद प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है।
विपक्ष इसे लेकर सवाल भी उठा रहा है। सिंह की पहचान एक बाहुबली नेता के रूप में रही है। माना जाता है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ये फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


