Advertisement
बिहार चुनाव : तेजस्वी ने नीतीश को दी खुली बहस की चुनौती, कहा- पिछले 15 वर्षों में किसी भी उपलब्धि पर

इधर, बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नित्यानपंद राय ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे तेजस्वी के साथ किसी भी मुद्दे पर कहीं भी बहस को लेकर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, इस कारण वे व्यस्त हैं।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि राजद इस चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


