Bihar election: LJP state president reaches Rabri residence, meets Tejashwi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:49 pm
Location
Advertisement

बिहार चुनाव : लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 3:20 PM (IST)
बिहार चुनाव : लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पहुंचे राबड़ी आवास, तेजस्वी से की मुलाकात, देखें तस्वीरें
पटना। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और उनसे तथा राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। लोजपा नेता मंगलवार की सुबह राबड़ी देवी आवास पहुंचे और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आवास से बाहर निकले प्रिंस राज ने हालांकि इसे राजनीतिक मुलाकात नहीं बल्कि पारिवारिक मुलाकात बताया।

प्रिंस राज ने पत्रकारों से कहा, मैं अपने बड़े पापा दिवंगत रामविलास पासवान के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने को लेकर न्यौता देने राबड़ी आवास आया था। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई है। इसे राजनीति से जोड़ना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement