Bihar: Decrease in water level in flood-hit districts, so far 379 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : बाढग़्रस्त जिलों में जलस्तर में कमी, अब तक 379 मरे

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अगस्त 2017 9:48 PM (IST)
बिहार : बाढग़्रस्त जिलों में जलस्तर में कमी, अब तक 379 मरे
पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है। हालांकि अभी भी कई जिलों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। बाढ़ से 1. 61 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढक़र 379 तक पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, ‘‘बाढग़्रस्त जिलों के प्रभावित इलाकों से अब बाढ़ का पानी उतर रहा है। अभी भी राज्य के 19 जिलों के 185 प्रखंडों की 1.61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है।’’ आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि मौत के आंकड़े बढऩे का कतई यह मतलब नहीं है कि जलस्तर में वृद्घि हो रही है। उन्होंने कहा कि अचानक पानी बढऩे से जो लोग लापता हो गए थे, उनका अब शव मिल रहा है, जिस कारण मृतकों की संख्या में वृद्घि हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई है, जिस कारण मरने वालों की संख्या 379 तक पहुंच गई है। अररिया में सबसे ज्यादा 80 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में 24, पूर्णिया में नौ, कटिहार में 35, पूर्वी चंपारण में 19, पश्चिमी चंपारण में 36, दरभंगा में 22, मधुबनी में 25, सीतामढ़ी में 43, शिवहर में चार, सुपौल में 16, मधेपुरा में 21, गोपालगंज में 19, सहरसा में चार, मुजफ्फरपुर में सात, समस्तीपुर में एक तथा खगडिय़ा और सारण में सात-सात लोगों की मौत हुई है। सीवान के एक प्रखंड के चार पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है, परंतु अब तक यहां किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बाढग़्रस्त जिलों में राहत और बचाव कार्यों का कार्य अभी भी युद्घस्तर पर चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक में पानी से घिरे 7$81 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढग्रस्त क्षेत्रों में फिलहाल 624 राहत शिविर चल रहे हैं, जिसमें करीब 1.56 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। इन क्षेत्रों में अभी भी 1,565 सामुदायिक रसोई चल रही है।’’ जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी निकल रहा है, उन क्षेत्रों के लोग अब राहत शिविर छोडक़र अपने घरों की ओर भी लौटने लगे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement