bihar: contractor burnt to death for bribe in gopalganj Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:05 am
Location
Advertisement

Bihar: पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डाला, मुख्य अभियंता पर लगा आरोप

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 10:56 AM (IST)
Bihar: पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डाला, मुख्य अभियंता पर लगा आरोप

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक राशिद जमां ने बताया कि मृतक के पुत्र राणा प्रताप सिंह के बयान पर गुरुवार रात नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में मुख्य अभियंता मुरलीधर के अलावा चार लोगों को नामजद तथा तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के बीच रुपए की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में यह घटना हुई है उसे सीलकर दिया गया है।

घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एक निर्माण कार्य में बकाया राशि भुगतान के लिए अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसी कारण दोनों में विवाद था। गोपालंगज के जिलाधिकारी अमित पराशर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement