bihar chief minister nitish kumar going for 3 days delhi visit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : NDA में सीट बंटवारे के विवाद के बीच नीतीश भी जाएंगे दिल्ली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 दिसम्बर 2018 12:13 PM (IST)
बिहार : NDA में सीट बंटवारे के विवाद के बीच नीतीश भी जाएंगे दिल्ली
पटना। बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राजग छोड़ देने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)की नाराजगी को लेकर उन्हें मनाने का दौर चल रहा है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शुक्रवार शाम दिल्ली जाने वाले हैं। जद (यू) के वरिष्ठ नेता के. सी. त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शमिल होने दिल्ली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बहुत पहले से तय था। लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि लोजपा राजग की प्रमुख घटक दलों में से एक है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आ रहे हैं ऐसे में राजनीतिक बातें तो होगी ही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement