Bihar: Bullet in 16 makeup brides in the neck of Nitish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:11 pm
Location
Advertisement

बिहार : 16 श्रृंगार में बुलेट से पहुंची दुल्हन ने नीतीश के गले में डाली वरमाला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 मार्च 2020 7:32 PM (IST)
बिहार : 16 श्रृंगार में बुलेट से पहुंची दुल्हन ने नीतीश के गले में डाली वरमाला
गया। आपने आजतक पालकी, चार पहिया वाहन या पैदल चलकर दुल्हन को वरमाला के लिए मंडप तक आते देखा होगा, लेकिन बिहार के गया में एक दुल्हन सोलह श्रृंगार कर सजधज कर, आंखों पर चश्मा लगाए बुलेट चलाकर मंडप तक पहुंची, जहां दूल्हे ने उसका स्वागत किया। यह पूरा मामला रामपुर के चिरैयाटांड का है, जहां बोधगया के टेकुना फार्म से बारात आई थी।


शादी के लिए दूल्हा रथ पर राजा की तरह दुल्हन को लेने पहुंचा और उसका खूब अच्छे से स्वागत हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग वरमाला की तैयारी में जुट गए। दूल्हा अभी अपनी दुल्हन का इंतजार कर ही रहा था, तभी दुल्हन ने बुलेट से धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद दूल्हे ने खुद बुलेट तक पहुंचकर उसका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement