Advertisement
बिहार भाजपा के प्रवक्ता को बदमाशों ने मारी गोली

मुंगेर। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अजफर शम्सी की अपराधियों ने बुधवार को मंगेर के जमालपुर कॉलेज कैम्पस के समीप उस समय गोली मार दी जब वे कॉलेज जा रहे थे। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, "शम्सी घर से अपनी कार से कॉलेज के लिए निकले थे, कॉलेज के गेट पर भीड़ थी, जिस कारण वे अपनी कार से वहीं उतर गए और पैदल कॉलेज जाने लगे। उनकी कार उनका चालक चला रहा था। इसी दौरान उन्हें किसी ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है।"
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।
शम्सी भाजपा प्रवक्ता के साथ ही कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features